मंत्रियों ने कार्यक्रम रद्द किए, पदाधिकारी आॅफलाइन: SC/ST ACT का विरोध | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं में एससी-एसटी एक्ट का विरोधियों की दहशत अब साफ नजर आ रही है। कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ को घेरा जा चुका है। भाजपा में सांसद सुधीर अग्रवाल, सांसद प्रभात झा, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री माया सिंह, मंत्री रुस्तम सिंह, मंत्री थावरचंद गहलोत एवं मंत्री माया सिंह सहित सीएम शिवराज सिंह जबर्दस्त विरोध का सामना कर चुके हैं। हालात यह है कि हमेशा आॅनलाइन दिखने वाले पार्टियों के पदाधिकारियों ने अपना स्टेटस आॅफलाइन कर दिया है। 

जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया, मंत्री माया सिंह, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवासों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंत्री लालसिंह आर्य ने विरोध के चलते अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गंजबासौदा में आमसभा संबोधित करने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का काफिला रोककर सवर्ण समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। करीब आधा घंटे तक उनका काफिला पर रुका रहा। इससे पहले शनिवार को गुना में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदिशा में केंद्रीय राज्यमंत्री एमजे अकबर का भी विरोध किया गया।

06 सितम्बर भारत बंद को लेकर अलर्ट
अब यह माहौल कम से कम 06 सितम्बर तक तो ऐसा ही रहना है। सोशल मीडिया पर 06 सितम्बर को भारत बंद की बात की जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं जुटाना शुरू कर दिया है। इसी मुद्दे पर 02 अप्रैल को भी ऐसा ही भारत बंद हुआ था। ग्वालियर चंबल संभाग में कई हिंसक घटनाएं हुईं थीं। इसलिए पुलिस अब कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2oAeitS