भोपाल। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एससी एसटी एक्ट पर हो रहे विरोध को लेकर बड़ा बया दिया है। उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील मामला है। इसलिए लोगों को धैर्य रखना जरूरी है। धैर्य रखने से इसके नतीजे अच्छे आएंगे। ये बात उन्होंने एक साक्षात्कार में कही। सवाल यह है कि जब एससी/एसटी एक्ट के नतीजे सुप्रीम कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। अब नरेंद्र सिंह तोमर किन नतीजों की बात कर रहे हैं।
इससे पहले अशोकनगर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस बारे में बयान दिया था। SC-ST ACT का विरोध कर रहे लोगों ने अशोकनगर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने सिंधिया के काफिले को घेर लिया। उनके स्वागत में लगे पोस्टर्स फाड़ डाले। प्रदर्शनकारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से SC-ST ACT पर अपने रुख स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। सिंधिया ने कहा कि नवम्बर में हमारी सरकार बनाओ, फिर SC-ST ACT पर बात करेंगे, इसके बाद भीड़ भड़क गई।
कई मंत्री, सांसद चुप
मंत्री रुस्तम सिंह सहित कई मंत्रियों का प्रदर्शनकारियों से सामना हुआ परंतु उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। इसी तरह हर बात पर अपने बेवाक विचार रखने वाले सांसद प्रभात झा भी चुप रहे। मुरैना में उन्हे चूड़ियां पहनाने की कोशिश की गई।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PqtHsb

Social Plugin