ग्वालियर। अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किए गए संशोधन के खिलाफ सामान्य वर्ग भड़क चुका है और पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। सांसद/मंत्री और विधायकों का घेराव किया जा रहा है। हालात यह हैं कि ग्वालियर के सभी दिग्गजों ने रविवार को अपने सभी दौरे और कार्यक्रम निरस्त कर दिए। इधर डबरा से खबर आ रही है कि एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज के युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन कि सबसे खास बात यह रही कि जब युवा रोड पर आकर बाजार में निकले तो बाजार में निकल रहे आम लोग भी इस आंदोलन में शामिल हो गए, जिसका यह अनुमान भी लगाया जा सकता है कि कहीं न कहीं सभी सवर्ण समाज के लोगों में इस एक्ट को लेकर सरकारों से अंदरूनी नाराजगी है जो आमजन द्वारा धीरे धीरे रोड पर आकर आंदोलन का रूप लेती जा रही है।
आंदोलन कर रहे युवाओ की एक ही मांग है कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में जो अध्यादेश लाकर बदलाब किया है उसे बापस करे नहीं तो आगे और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2N4XfOD



Social Plugin