भोपाल। एससी-एसटी एक्ट में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में सोशल मीडिया पर 06 सितम्बर भारत बंद के संदेश वायरल हो रहे हैं। किसी भी संगठन ने इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी है पंरतु 02 अप्रैल से सबक लेते हुए ग्वालियर संभाग में पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
निर्देशित किया गया है कि एससी/एसटी अधिनियम में हुए संशोधन के कारण आगामी 06 सितंबर को संभावित बंद के आह्वान को लेकर सभी थाना प्रभारी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत् भ्रमण करते रहेंगे एवं अपना अच्छा आसूचना संकलन तंत्र स्थापित करेंगें एवं क्रिटिकल इलाकों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करेंगे।
बता दें कि इन दिनों मध्यप्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के सांसद/विधायकों एवं मंत्रियों के सामने विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। 1 केंद्रीय मंत्री, 2 राज्य शासन के मंत्री, करीब 4 से ज्यादा भाजपा के सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने प्रदर्शनकारियों का गुस्सा प्रदर्शित हो चुका है। आज प्रदेश भर में मौन रैलियां निकालीं गईं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Q13OjZ

Social Plugin