शिवराज सिंह: पत्थर, चप्पल के अलावा जूता भी फेंका गया, वीडियो वायरल | MP NEWS

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह के लिए 02 सितम्बर उग्र विरोध का रविवार रहा। चुरहर में उनके रथ पर पत्थर मारा गया। इसके अलावा चप्पल भी फैंकी गई। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जब वो भाषण दे रहे थे, तब एक जूता उनकी तरफ फैंका गया। वीडियो दिखाई दे रहा है कि यह जूता शिवराज सिंह से टकराया नहीं। इस वीडियो में शिवराज सिंह का कुर्ता और जैकेट वही है जो सभा के दौरान रविवार को थी। 

बताया जा रहा है कि यह घटना सिंगरौली की है। यहां शिवराज सिंह जब भाषण दे रहे थे। तभी अचानक किसी ने जूता फैंका। जूता शिवराज सिंह को लगा नहीं लेकिन तत्काल उनके सुरक्षाकर्मी एक्टिव हुए और उन्हे घेर लिया गया। मंच पर मौजूद नेताओं ने पुलिस को इशारा करके बताया कि जूता किस तरफ से आया है परंतु समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया कि जूता मारने को गिरफ्तार किया जा सका या नहीं। 


बता दें कि सीधी जिले के चुरहर में शिवराज सिंह के रथ पर पत्थर मारा गया। भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया। इसके अलावा मायापुर में उन्हे काले झंडे दिखाए गए और सीधी में शिवराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए गए। ये नारे इतने बुलंद थे कि कुछ देर के लिए भाषण दे रहे शिवराज सिंह को चुप होना पड़ा। सीधी में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NawVTk