भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी एससी/एसटी एक्ट के संशोधन का विरोध तेज हो गया है। श्योपुर में कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब टीकमगढ़ में भी एक भाजपा पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। बृजेश तिवारी निवाड़ी भाजपा मंडल के सह मीडिया प्रभारी हैं।
भाजपा परेशान, सोशल मीडिया फोर्स भी नाकाम
जिस तरह से एससी/एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर भाजपा की पूरी फोर्स लगा दी गई लेकिन वो भी नाकाम रही। दरअसल, सोशल मीडिया पर भाजपा की वकालत करने वालों मेें भी ज्यादातर एससी/एसटी एक्ट मेें संशोधन का विरोध कर रहे हैं परंतु वो खुलकर सामने नहीं आ रहे। संगठन ने जिम्मेदारी दी है इसलिए निभा रहे हैं।
क्या है मामला
सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज होते ही गिरफ्तारी की शर्त हटा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि मामला दर्ज होने के बाद पहले जांच की जाए और फिर गिरफ्तारी। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए अध्यादेश ले आई और वो फटाफट संसद में पारित भी हो गया। अब जनता भड़क गई है। लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में ही चुनौती दी जानी चाहिए थी। अध्यादेश क्यों लाए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LWvzXE

Social Plugin