हम वो हैं, जो हवाओं का रुख मोड़ने की ताकत रखते हैं: शिवराज सिंह चौहान | MP NEWS

भोपाल। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित की गई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगामी कार्यकर्ता महाकुंभ आने वाले महायुद्ध की महातैयारी है। उन्होंने कहा कि हम वो कार्यकर्ता हैं, जो हवाओं का रुख मोड़ने की ताकत रखते हैं। हम वो कार्यकर्ता हैं, जो स्व. राजमाता, स्व. ठाकरे जी की पुण्याई से संगठन को गांव-गांव तक पोषित कर रहे हैं। 

इस चुनाव के परिणाम देश की दिशा भी तय करेंगे
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव साधारण चुनाव नही हैं, बल्कि ये विचारधाराओं की लड़ाई है। यह महाकुंभ 2019 में होने वाले संग्राम का प्रभावी प्रारंभ भी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम देश की दिशा भी तय करेंगे। भारत के विश्वस्तर पर बढ़ते प्रभाव से चिंतित कई ताकतें नहीं चाहतीं कि यह सरकार फिर सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सांसद, विधायक या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह भारतमाता के वैभव को शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु के पद पर बिठाना है।

जिस तरह सारे जीव-जंतु एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाते हैं
मुख्यमंत्री ने भाजपा के विरोध में एक हो रहे विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये अपना अस्तित्व बचाने के लिए घबराकर एक साथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 1973 में नर्मदा में आई विनाशकारी बाढ़ का अनुभव सुनाते हुए कहा कि बाढ़ आने पर जिस तरह सारे जीव-जंतु एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाते हैं, उसी तरह भाजपा के पक्ष में उमड़ रहे जनसैलाब को देखकर अलग-अलग विचारधाराओं वाले विरोधी एक मंच पर इकट्ठे हो रहे हैं। उनके लिए यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है। वे किसी भी तरह बस चुनाव जीतना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि किसी भी तरह भाजपा की सरकार और श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न बनें।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2CqVc38