भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए एससी-एसटी एक्ट को लेकर राजधानी भोपाल में भी विरोध तेज हो गया है। लगातार आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर अनूठे से तरीके से धरना प्रदर्शन आंदोलन करने वाले ब्रह्म समागम संगठन ने भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ ताल ठोक दी है। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी ने सरकार, मंत्री और जनप्रतिनिधियों द्वारा सवर्णों के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी की निंदा की।
उन्होने कहा कि सरकार एससी-एसटी एक्ट अध्यादेश लाकर हिन्दूओं को लडाने का काम कर रही है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इस काले कानून की वजह से सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी वर्ग के लोग प्रताडित होंगे। शर्मा ने सरकार से इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की है। संगठन ने एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण भारत बंद का समर्थन किया है। शर्मा का कहना है कि संगठन के पदाधिकारी इस दिन अपने संस्थान बंद रखकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। इसके साथ ही संगठन देश में सभी दलों के सांसदों को पत्र लिखकर एक्ट को समाप्त करने की मांग भी करेगा।
आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग-
संगठन आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के 51 जिलों में मुंडन संस्कार कार्यक्रम, जल सत्याग्रह, अर्ध नग्न प्रदर्शन, 12 ज्योतिर्लिंगों का निर्माण कर राई को सिद्ध करके सडकों पर फेंकने का काम कर चुका है संयोजक प्रहलाद शुक्ला का कहना है कि सवर्णों का विरोध आरक्षित वर्ग के खिलाफ नही है बल्कि वे आरक्षित वर्ग के उस तबके को आरक्षण दिलाने की मांग कर रहे है जिन्हें आजादी के 70 सालों में आरक्षण का वास्तविक लाभ ही नही मिला। शुक्ला का कहना है कि प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण है लेकिन उन्हें भी इसका लाभ ही नही मिल पाता है शुक्ला ने ओबीसी वर्ग द्वारा सवर्णों का साथ देने और आरक्षण के खिलाफ ओबीसी के साथ होने का दावा किया।
प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद –
पंडित धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी, पंडित अनिल पाठक, पंडित प्रहलाद शुक्ला, जिलाध्यक्ष सरिता गौतम, छतर सिंह राजपूत, सुरेन्द्र तोमर, नरेन्द्र प्रताप सिंह, यशोवर्धन द्विवेदी, अभिशेख शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, आशीष मिश्रा, वैभव मिश्रा, अभिषेक शर्मा, विष्णु शर्मा, गोलू तिवारी, मुकेश पटेल, कन्हैया लाल, परख सक्सेना, राजा भैया, अमन श्रीवास्तव सहित बडी संख्या संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PYfVOF

Social Plugin