अधेड़ उम्र की महिला को बेल्ट से पीटा फिर किया सामूहिक बलात्कार | CRIME NEWS

INDORE: धार जिले मनावर के दशहरा मैदान में 55 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की मामला सामने आया है। पिता-पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। महिला किसी तरह से घिसटते हुए निर्वस्त्र अवस्था में ही घर पहुंची। दोनों आरोपितों की खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 55 साल की महिला रविवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाला फिरोज (22) आया और उसे हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से 200 मीटर दूर अंधेरे में जंगल में ले गया। यहां उसने पहले महिला के साथ बेल्ट से मारपीट की। इससे उसके कपड़े फट गए। इसके बाद फिरोज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान फिरोज का पिता मुबारक आ गया। उसने भी पीड़िता को बेल्ट से पीटा फिर दुष्कर्म किया। निर्वस्त्र हालात में महिला को छोड़कर भाग गए। इसी हालात में किसी तरह से महिला घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने 100 डायल को फोन कर सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। महिला के बेटे का कहना है कि सोमवार को थाने में गए थे, लेकिन ने रिपोर्ट नहीं लिखी गई।  

दोपहर में वापस गए तब जाकर हमारी रिपोर्ट दर्ज की गई। बेटे का कहना है कि हमारी आरोपितों से कोई दुश्मनी नहीं थी। दोनों हमारे परिचित थे। दोनों आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार हैं। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। -उर्मिला रावत, एसआई, मनावर थाना


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2wFxASe