रायपुर। लम्बे समय तक आवेदन/निवेदन, मांग/प्रदर्शन करने के बाद भी बलौदाबाजार इलाके में सड़क नहीं बनी। बीते रोज इसी मार्ग से सीएम रमन सिंह की विकास यात्रा निकलने वाली थी। अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चे बीच रास्ते पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल ने प्रदर्शनकारी बच्चों पर लाठीचार्ज करवा दिया। इतना ही नहीं एसडीएम खुद लाठी लेकर बच्चों को पीटने लगे।
बलौदाबाजार इलाके की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद से पुलिस की इस हरकत को लोगों ने शर्मनाक बताया है। इसी के साथ SDM तीर्थराज अग्रवाल पर कार्रवाई की बात भी कही है। बता दें कि बच्चे स्कूल की सड़क बनाने और अनियमितताओं को लेकर बलौदा बाजार के ग्राम सकरी में आईटीआई भवन के सामने सड़क पर बैठ गए थे।
इस दौरान स्कूली बच्चों के प्रदर्शन को देखकर एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को गुस्सा आ गया। पहले तो तीर्थराज अग्रवाल ने मौके पर मौजूद फोर्स को बच्चों को मारने की हिदायत दी। उसके बाद जैसे ही फोर्स मौके पर पहुंची, तो तीर्थराज अग्रवाल ने खुद पुलिस वालों के हाथ से डंडा छीनकर मौजूद छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद से एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि तीर्थराज अग्रवाल पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को बर्बरता बताया है। इसी के साथ शैलेश एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को हटाने की मांग भी की है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
मोदीजी जहाँ बेटी बचाव का नारा लगाते रहते हैं वही छत्तीसगढ़ सरकार के नुमाइंदे देखो कैसे बेटियों को मार रहे।— Arpit Baranwal (@ArpitBaranwal12) September 6, 2018
ग्राम अमेरा मे स्कूल के लड़की लड़को को बलौदा बाजार के SDM तीर्थराज अग्रवाल खुद लाठियो से बच्चो को पिट रहे है।
आशा है शीघ्र ही कार्यवाही होगी|@govindrajnaidu4 pic.twitter.com/OGH9KJZKVo
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2oQMW2L

Social Plugin