बीएसएनएल ग्राहक जो 3,999 रुपये, 5,999 रुपये, 9,999 रुपये और 16,999 रुपये के एफटीटीएच प्लान का यूज कर रहे हैं वह 1 सितंबर से इन प्लान पर बढ़ी हुई स्पीड और FTTH लिमिट का फायदा उठा सकेंगे।
3,999 एफटीटीएच प्लान के साथ BSNL आपको 60Mbps तक स्पीड और 750GB तक एफयूपी लिमिट देगा। इससे पहले इस प्लान में 500GB तक डाटा 50Mbps की स्पीड के साथ मिलता था। BSNL के 5,999 एफटीटीएच प्लान में अब 70Mbps की स्पीड के साथ 1250GB डाटा मिलता है। इसके बाद स्पीड 6Mbps तक गिर जाती है। रिवाइज्ड 9,999 प्लान में अब FUP के साथ 2250GB तक का डाटा 100Mbps की स्पीड पर मिलता है।
3.5TB डाटा की सबसे अच्छी FUP लिमिट 16,999 रुपये के सबसे महंगे प्लान के साथ आती है। प्लान में 100Mbps डाउनलोड स्पीड मिलती है। इसी प्लान में पहले 100Mbps की स्पीड के साथ 3TB डाटा मिलता था।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PVtgHg
via
IFTTT
Social Plugin