देखिए महिलाओं पर यौन उत्पीड़न का क्या हो रहा असर…

वाशिंगटन,अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना को भुला पाना किसी भी महिला के लिये आसान काम नहीं है इस घटना की भुक्तभोगी महिला को सदियो  तक इसकी यादे बनी रहती है!

अक्सर देखा गया है कि जीवन में हुऐ उतार-चढ़ाव की घटनाओं का सामना करने वाली महिलाओं की अपेक्षा यौन हिंसा की पीड़ित महिला के मन में घटना की अधिक यादें देखी गयीं, जिसे उनके लिए यह भुला पाना बहुत मुश्किल था।जो महिलाओं का यौन हिंसा की पीड़ित रही है, उनके जहन में इन घटनाओं की यादें पूरी तरह से थीं और घटना की यादों को स्पष्ट रूप से उनके दिमाग में देखा गया!

अमेरिका के रटगर्स विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ट्रेसी शोर्स ने कहा,‘‘कुछ हद तक यह आश्चर्य की बात नहीं है कि ये यादें अवसाद और चिंता से संबंधित हैं क्योंकि इन महिलाओं को याद है कि क्या हुआ और वे इसके बारे में बहुत कुछ सोचती हैं।’’

महिलाओ के बीच हुऐ अध्ययन में 18-39 आयु वर्ग की 183 महिलायें शामिल थीं। जिनमें 64 महिलाओं ने बताया कि वे यौन हिंसा की पीड़िता हैं जबकि 119 ने बताया कि उनका यौन हिंसा का कोई इतिहास नहीं रहा है।उन्होंने बताया कि घटना को भूल पाना उनके लिए बहुत कठिन रहा है और वे इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि शिक्षा के लिये कॉलेज जाने वाली छात्राओं में पांच कॉलेज छात्राओं में से एक यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है।

वैसे काफी हद तक इसे रोका जा सकता है अपने कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न नीति के बारे में पढ़ें अपने शहर या देश में यौन उत्पीड़न कानूनों के बारे में भी पढ़ें। इससे आपको सशक्त बनने में मदद मिलेगी।

The post देखिए महिलाओं पर यौन उत्पीड़न का क्या हो रहा असर… appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2MUxDEM