
विनम्रता:-दांपत्य की बेहतरी के लिए अपने अहं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विनम्रता से दांपत्य की बड़ी-बड़ी उलझनों को सहजता से सुलझाया जा सकता है।
आभार प्रकट करें:-जीवनसाथी के आने से आपकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। यह आप दिल से महसूस करती हैं, पर इसका जीवनसाथी के सामने इजहार करना भी जरूरी है। ऐसा करने से जीवनसाथी को भी सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। उसे लगेगा कि दांपत्य की सफलता व आपकी खुशियों का ख्याल रखना उनकी जिम्मेदारी है।
अपना ख्याल:-सबसे पहले आपको स्वयं का ख्याल रखना होगा। ऐसा करने पर ही आप रिश्ते को अपना सौ फीसदी दे पाएंगी। इस क्रम में पर्याप्त नींद जरूरी है। अपर्याप्त नींद की वजह से हम न सिर्फ थकान महसूस करते हैं, बल्कि इसकी वजह से ग्लूकोज का लेवल भी कम होता है, जिसका सीधा असर हमारी आत्मनियंत्रण की क्षमता पर पड़ता है। रिश्ते की सफलता के लिए आत्मनियंत्रण का गुण महत्वपूर्ण है। जिन लोगों में आत्मनियंत्रण की क्षमता अधिक होती है, वे अपने साथी के साथ सकारात्मक तरीके से पेश आते हैं। पर्याप्त नींद लेने के साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और ऐसे कार्र्यों पर फोकस करें, जिनसे आपको खुशी मिलती हो। तभी आप दूसरों को खुशियां बांट सकेंगी। साथी व परिवार का ख्याल रखने के लिए स्वयं सेहतमंद होना जरूरी है।
वक्त है एक्शन का:-आपका नजरिया व व्यवहार दांपत्य में सकारात्मकऊर्जा भर सकता है।
सकारात्मकताः जब साथी के साथ हों तो खुशी व आनंद का इजहार करें। समझदारीः साथी की बात सुनें व उसे समझने का प्रयास करें। अगर उनसे कोई भूल हो गयी हो तो माफ कर देना अच्छा होगा। किसी भी मामले में तत्काल निर्णय देने से बचें। भावनात्मक सुरक्षा: साथ मिलकर सुखद भविष्य के सपने संजोने व उन्हें साकार करने की कोशिशों के क्रम में साथी को यह जताना जरूरी है कि आपकी जिंदगी में उनकी क्या अहमियत है।
शेयरिंग: अपनी भावनाओं को साझा करें व साथी को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। यहां रिश्ते से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, यह जताना भी जरूरी है।
जुड़ाव दिल से: साथी के परिवार व करीबी दोस्तों को दिल से अपनाएं व कभी-कभी उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें।
The post बेहतर लाइफ पार्टनर बननें के लिए बस करना होगा ये काम… appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2N6hmrC
Social Plugin