पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT;
गांव खरसोडा में श्रीराम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया गया। कथावाचक पं.निलेश कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।
पं.निलेश कृष्ण जी ने धर्म से अवगत कराया और कहा कि यह जीव जैसे ही ब्रह्म संबंध को प्राप्त करता है तो उसके सारे भव बंधन अपने आप खुल जाते हैं। जितने भी अज्ञान के कपाट लगे हैं, वह सब हट जाते हैं। जितने भी काम क्रोध आदि शत्रु गिरे पड़े हैं वह सब सो जाते हैं और वासुदेव जी की तरह शुध्द रूप से मुक्त बुध्दि हो जाते हैं।
महाराज जी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा को विस्तार पूर्वक बताया और जैसे ही परिसर में वासुदेव कृष्ण को लेकर पहुंचे, जयघोष चारों ओर गूंज उठी। महिलाओं व युवतियों ने नृत्य किया और बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पूरा वातावरण धर्ममय हो गया ।
यह जानकारी लखन पटेल द्वारा दी गई है।
from New India Times https://ift.tt/2PttMLK
Social Plugin