शराब नोशी के दौरान हुए झगडे में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

​हजीरा क्षेत्र में शराब गोदाम के पास एक युवक की गोली लगने से मौत गई। मृतक के परिजन उसके साथी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है शराब पीने के दौरान रवि चौहान नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

 हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के अनुसार रवि चौहान और दीपक गुर्जर सोमवार दोपहर जती की लाइन स्थित शराब गोदाम के पास मदिरापान कर रहे थे तभी रवि की गोली लगने से मौत हो गई। रवि की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंच गए और पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक़ रवि को घर से दीपक गुर्जर नामक दोस्त अपने दो -तीन अन्य साथियों के साथ ले गया था। कुछ ही देर बाद खबर मिली की रवि को गोली मार दी है, मौके पर आकर देखा तो रवि का शव झाड़ियों में पड़ा था। रवि के परिजन दीपक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दीपक का हजीरा थाने में आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस रवि का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। पता लगा रही है रवि को गोली हथियार लोड करने के दौरान लगी है या उसको हत्या की नीयत से गोली मारी गई है। पुलिस ने रवि के परिजनों की शिकायत पर दीपक गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल आरोपी दीपक फरार बताया गया है। पुलिस ने रवि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



from New India Times https://ift.tt/2Ne4nbw