दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;

मिली जानकारी के मुताबिक कल इलाहाबाद जिला के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना इलाक़े में एक रिटायर्ड दरोगा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में रिटायर्ड दरोगा को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी विवाद में इलाक़े का हिस्ट्रीशीटर जुनैद उर्फ़ जुन्ना ने यह जानलेवा हमला किया था जो रिटायर्ड दरोगा की प्रॉपर्टी को हथियाना चाहता था। हिस्ट्रीशीटर जुन्ना इससे पहले भी कई बार रिटायर्ड दरोगा पर जानलेवा हमला कर चुका है। यह इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना इलाक़े की घटना है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
from New India Times https://ift.tt/2Q2LiHG
Social Plugin