अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;


इस अवसर पर मनपा की नई बिल्डिंग का उद्घाटन श्री पवार के हाथों से किया गया, इस मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष भामरे, भाजपा शहर विधायक अनिल गोटे तथा शिवसेना के शहर जिला अध्यक्ष और भाजपा के पदाधिकारियों ने अनुपस्थिति दर्ज कराई।
मंच पर कांग्रेस एनसीपी के पूर्व विधायक राज्यवर्द्धन कदमबांडे, अमरीश, कुणाल पाटिल, पटेल चंद्रकांत रघुवंशी, सतीश पाटिल, आयुक्त सुधाकर जाधव, महापौर कल्पना महाले तथा अन्य गणमान्य व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पार्षद उपस्थित थ
मनपा की अनदेखी दिन में लाइटिंग शुरू
नगर निगम की नई बिल्डिंग का उद्घाटन समारोह के दौरान मनपा ने शुक्रवार रात से पूरी बिल्डिंग पर बिजली की रोशनाई की थी जो रविवार समोराह की रात से लेकर कार्यक्रम के समापन समारोह होने के बाद भी मनपा पर बिजली की लाइटिंग शुरू कर रखी थी और मंडप में भी दिन के समय सूरज से आँख मिचौली खेलने फ़ोकस भी शुरू कर बिजली की बर्बादी सरे आम की जा रही थी। एक ओर प्रशासन नागरिकों को बिजली की बचत करने के आदेश निर्देश जारी करता है वही पर मनपा प्रशासन बिजली की बर्बादी करता हुआ दिखाई दिया है।
सड़क पर पिंडाल से यातायात बाधित
महानगर पालिका के नई इमारत के उद्घाटन समारोह के लिए शुक्रवार से सड़क यातायात रविवार शाम तक प्रभावित रही। शहर के नागरिकों ने इस तरह से सड़क पर पिंडाल लगा कर दो से तीन दिनों तक सड़क मार्ग की यातायात बाधित कर यात्रियों और विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
यातयात विभाग की अनदेखी
किसी भी समोराह की अनुमति ज़िला प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाती है लेकिन मुख्य सड़क पर स्टेज लगाने से साक्री रोड स्थित इलाके में जाने वाली यातयात प्रभावित हुई है। लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा है जिस में यातयात पुलिस ने सड़क अवरुद्ध की सूचना और दूसरी सड़कों से आने जाने की सूचना नागरिकों को अखबारों के माध्यम से नही दी थी जिसके कारण अनेक यात्री वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम और घूमकर जाने पर विवश होना पड़ा है।
from New India Times https://ift.tt/2NeOUaU
Social Plugin