वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनियां क्षेत्र के ग्राम प्रधान पति द्वारा कस्बे के प्राचीन मंदिर को तोड़कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पति बिना खुली बैठक कर मंदिर की जगह पर दुकानें बनाकर बेचने की तैयारी में हैं। पूर्व प्रधान ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
मामला विकास खंड की ग्राम पंचायत सुथना बरसोला का है जहां के तिकुनियां कस्बे में गोपाल सुनार की गली में करीब साठ साल पुराना पटुवा बाबा मंदिर बना है। जिस पर ग्राम प्रधान सोनिया गर्ग के पति अजय गर्ग ने बिना खुली बैठक व प्रस्ताव के मंदिर को तुड़वाकर दुकानें बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति अजय गर्ग मंदिर की जगह पर अपनी दंबगई के चलते अवैध निर्माण कराकर दुकानें बनवाकर बेचना चाहता है, उसने अपने चहेतो से दुकानों के नाम पर पैसा भी ले लिया है, इधर कस्बे के लोगों का कहना है कि यह मंदिर हमारी आस्था का केंद है, वर्षो से हम सभी इस मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं पर ग्राम प्रधान पति अपनी मनमानी पर उतारू है जिसके द्वारा तहसील स्तर के अधिकारियों की सांठ गांठ के चलते मंदिर को तोड़कर उस जगह पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल ने निर्माण कार्य रुकवाये जाने के सम्बंध में कोतवाली में दी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेरे पास शिकायत आयी है इस मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
from New India Times https://ift.tt/2N9onfd
Social Plugin