हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT;

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षक एवं प्रशिक्षुओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रबंधक अशरफ बिलाल समेत समस्त सम्मानित अध्यापकों को बैच लगाकर प्रशिक्षुअों द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही बीटीसी 2015 बैच के प्रशिक्षु मोहम्मद हाशिम अंसारी को भी बेच लगा कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अशरफ बिलाल (प्रबंधक), मुईज़ अहमद, शहंशाह आलम, मोहम्मद हाशिम उमर, रामसेवक, ज्ञानेंद्र प्रताप वर्मा, सौरभ वर्मा, मुन्ना लाल त्रिपाठी, समस्त शिक्षक गण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
नगर के भारत मॉडर्न स्कूल इंदिरा नगर लहरपुर में पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर संस्था प्रबंधक अफसर अय्यूबी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा शिक्षा जगत किए गए योगदान के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
इस अवसर पर संस्था प्रबंधक अफसार अय्यूबी ने केक काटकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को मनाया।
इस अवसर पर अफसर अय्यूबी प्रबंधक, वकार अय्यूबी प्रधानाचार्य, मोहम्मद इमरान, अकील अहमद, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, मिसम रिजवी, रुकसी, बुशरा, हुस्ना, उमम, मंतशा समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
from New India Times https://ift.tt/2Cs1Iqs
Social Plugin