पटना, जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बेगूसराय से भाकपा के उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन :राजद, कांग्रेस, हम और राकांप: के सहयोग से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
मोर्चे के एेलान के बाद अब शिवपाल यादव ने बदला अपना ये स्टेटस भी….
वाराणसी मे शुरू हुयी विश्वस्तरीय क्रूज सेवा, सीएम योगी ने लिया आनंद, जानिये क्या है खास ?
भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सहित सभी वामदल चाहते हैं कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस जैसे अन्य दल भी चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें । राजद प्रमुख लालू प्रसाद के भी इस संबंध में अपनी सहमति दिए जाने की चर्चा के बारे में सत्यनारायण ने कहा कि पूर्व में उनसे हुई वार्ता के दौरान वह एक सीट कन्हैया कुमार के लिए छोड़ देने को लेकर राजी थे ।
मिस यूनीवर्स-2018 प्रतियोगिता की ये दावेदार, करेगी ये काम, जानकर हो जायेंगे हैरान ?
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर किया बड़ा दावा
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने अगले आम चुनाव में बिहार में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय हमख्याल दलों के साथ वार्ता के बाद लिया जाएगा। जिन छह सीटों पर भाकपा अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है, उनमें बेगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी, खगड़िया, गया और बांका शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट की प्रणाली पर सवाल उठाने वाले जज, होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायधीश
बीजेपी की पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, सीएम योगी पर लगाए गंभीर आरोप
यह पूछे जाने पर कि क्या कन्हैया कुमार ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी सहमति दी है तो सत्यनारायण ने कहा कि इसके लिए वह राजी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कन्हैया बेगूसराय से भाकपा के उम्मीदवार होंगे पर महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, हम सेक्युलर और राकांपा तथा अन्य वामदल का उन्हें समर्थन प्राप्त होगा ।
जनता पर महंगाई की बड़ी मार, फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
शिवपाल और अमर सिंह प्रकरण पर पहली बार खुलकर बोले अखिलेश यादव…
कन्हैया बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट पंचायत के मूल निवासी हैं जबकि उनकी मां एक आंगनवाड़ी सेविका तथा उनके पिता एक छोटे किसान हैं। कभी वामपंथियों का गढ माने जाने वाले बेगूसराय से वर्तमान में सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता भोला सिंह हैं । 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार तनवीर हसन दूसरे तथा भाकपा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के समर्थन से तीसरे स्थान पर रहे थे ।
अखिलेश यादव आज जमकर बरसे जानिए किस पर…
भाजपा सांसद ने की बगावत, बनाई नई राजनीतिक पार्टी…
The post अब कन्हैया कुमार भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव….. appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2Ncaj4A
पटना, जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बेगूसराय से भाकपा के उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन :राजद, कांग्रेस, हम और राकांप: के सहयोग से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Social Plugin