ये कंपनी दे रही है नौकरी पाने का सुनहरा मौका,निकली कई हजार वैकेंसी…

नई दिल्ली,  ये कंपनी नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है. कई हजार वैकेंसीयां निकाली है. खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा अगले दो महीनों में 60,000 से अधिक डिलीवरी करने वालों को नियुक्त करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने अपने उपयोक्ताओं के लिए अब तक के सबसे बड़े अभियान ‘द क्रेव पार्टी’ को शुरू किया है.

ऑर्डर की बढ़ी मांग की समय से डिलीवरी के लिए वो देशभर में 60,000 से अधिक डिलीवरी बॉय की नियुक्ति करेगी. इस अभियान के तहत कंपनी के मंच से ऑर्डर करने पर मिठाई की कीमत सिर्फ नौ रुपए से शुरू होगी. इसी तरह स्नैक्स की शुरुआत 19 रुपए और बिरयानी की शुरुआत 79 रुपए से होगी. कंपनी ने बताया कि उसके उपयोक्ता 29 अगस्त से इस ऑफर का लाभ उठा पा रहे हैं. वो बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर के इन कीमतों पर सामान खरीद सकेंगे.

कंपनी की इस घोषणा पर उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रणय जिवराजका ने कहा, ‘इस अभियान के माध्यम से हम मिठाई, स्नैक्स, बिरयानी इत्यादि सबसे लोकप्रिय श्रेणियों के माध्यम से अपने ग्राहकों को मंच पर सर्वोत्तम भोजन अनुभव प्रदान करना चाहते हैं. साथ ही आकर्षक प्रस्तावों को पेश करके अपने साथी रेस्तरां के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना चाहते हैं.’

The post ये कंपनी दे रही है नौकरी पाने का सुनहरा मौका,निकली कई हजार वैकेंसी… appeared first on News85.in.



from News85.in https://ift.tt/2Q0Zst6