संदीप शुक्ला, भिंड/ग्वालियर (मप्र), NIT;
भिंड जिला की थाना देहात पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अपने एक रिश्तेदार की सिफारिश करने आया था फर्जी आईपीएस अधिकारी संजय सोनी।
जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने थाना (देहात टीआई) अखिलेश पुरी गोस्वामी को गियर में लेने की कोशिश की ओर बताया कि मैं 2014 बेच का आईपीएस अधिकारी हूँ और वर्तमान में 13वीं बटालियन एसएएफ ग्वालियर में पदस्थ हूँ।
टीआई अखिलेश गोस्वामी अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं अतः उन्हें उक्त व्यक्ति की बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने कमांडेंड 13वीं बटालियन सुनील कुमार पांडे को स्वयं फोन लगाकर पूछा, तब 13 बटालियन के कमांडेंट ने स्पष्ट किया कि उनके यहां इस नाम का कोई अधिकारी पदस्थ नहीं है, तत्पश्चात टीआई अखिलेश पुरी गोस्वामी ने फर्जी आईपीएस से हिकमत अमली से पूछताछ की तब उसने स्वीकार किया कि वो फर्जी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही नीली बत्ती लगी हुई एक टवेरा गाडी भी जप्त की गई है।
from New India Times https://ift.tt/2PuADEJ
Social Plugin