बच्चे की बलि देने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, तांत्रिक फरार

फराज अंसारी/मोहमद अमीर, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला के थाना रामगांव के ग्राम गुलहरिया मिर्ज़ापुर में गड़े धन को निकालने के लिए नरबलि का मामला संज्ञान में आया है। वादी विनोद कुमार के मुताबिक उसके 14 वर्षीय सगे भांजे जिसके माता पिता मर चुके हैं को दिनांक 21.09.2018 को विपक्षी गोविंद पुत्र राजाराम निवासी भारतपुरवा मिजांपुर बहराइच ने गड़े धन के लालच में बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर बलि देने की फिराक में था परन्तु मामा व अन्य परिजनों के पहुंचन जाने पर तांत्रिक भाग गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह ने मीडिया को बताया गया कि प्रकरण संज्ञान में आने पर वादी उपरोक्त के तहरीर पर थाना रामगांव में अभियोग संख्या 231/18 धारा 364 भादवि पंजीकृत कर एक अभियुक्त को झिंगहा घाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और तांत्रिक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



from New India Times https://ift.tt/2R8R778