
बताया जा रहा है कि द्वीप में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद पानी इमारतों में घुस गया और 350,000 लोगों की आबादी वाले तटीय शहर पालू के घरों को बहा ले गया। यह आंकड़ा पालू नाम के शहर में मारे गए लोगों का है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले शहर पालू में कल सुनामी की 1.5 मीटर (पांच फुट) ऊंची लहरें उठी थीं
कई लोगों के शव समुद्र तट पर नजर आए. आपदा एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार की शाम होने के कारण समुद्र तट के किनारे जश्न की तैयारियों में जुटे सैकड़ों लोगों का अता-पता नहीं होने के कारण भी चिंता पैदा हो गई है. अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल लोग भर्ती हैं. कई लोगों का इलाज खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है जबकि जीवित बचे अन्य लोग मृतकों के शव बरामद करने में जुटे हुए हैं. एक व्यक्ति को समुद्र तट के पास एक छोटे बच्चे का रेत से सना शव निकालते देखा गया.
from News85.in https://ift.tt/2zFOqDc
Social Plugin