टेलीफोन खम्भे से टकराई बाइक, चालक की मौत

सुखपुरा(बलिया)। स्थानीय चट्टी पर रविवार की रात बाईक अनियंत्रित हो जाने से पोल मे टकरा गई. जिससे बाईक चालक सोबईबाध निवासी हरेराम शर्मा (56) की मौत मौके पर ही हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
सोबईबाध निवासी हरेराम शर्मा बोड़ीया में आरा मशीन चलाते थे. रात में किसी काम से सुखपुरा बजार आए थे. काम खत्म होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे. भारतीय स्टेट बैंक के पास बाईक अनियंत्रित हो गई और बगल मे लगे टेलीफोन खम्भे से टकरा गई. इससे हरेराम गिर पड़े. तेज चोट होने के वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

The post टेलीफोन खम्भे से टकराई बाइक, चालक की मौत appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2oDdDYT
via IFTTT