
तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू जिसमें एक्ट्रेस ने 10 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाए हैं. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर यौन उत्पीड़न का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए, साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले का भी खुलासा किया.
10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री कहती हैं, “नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है. उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है. इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है. औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा.”
तनुश्री की मानें तो फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर वह सोलो आइटम नंबर की शूटिंग करने आई थीं. तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर सेट पर उनके साथ बेहद बदतमीजी से पेश आते थे. उन्होंने प्रोड्यूसर्स से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने भी तनुश्री की बात पर विश्वास नहीं किया. इतना ही नहीं शूटिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त उनपर हमला भी हुआ था. फिर पुलिस ने आकर तनुश्री और उनके परिवार को बचाया था.
अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे स्टार्स का नाम लेते हुए तनुश्री ने कहा कि यदि ऐसे बड़े स्टार्स नाना पाटेकर के साथ काम करते रहेंगे तो हमें कभी अच्छा काम का माहौल नहीं मिल पाएगा. तनुश्री कहती हैं, “अक्षय कुमार ने पिछले 8 साल में नाना पाटेकर के साथ कई फिल्मों में काम किया. रजनीकांत ने हाल ही में उनके साथ स्क्रीन शेयर की . यदि ऐसे बड़े स्टार्स इन अपराधियों के साथ काम करते रहेंगे तो किसी भी आंदोलन के लिए कोई उम्मीद नहीं है.”
तनुश्री का दावा है कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में हर कोई जानता था, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई. तनुश्री कहती हैं, “हर किसी ने इसके बारे में गपशप की, लेकिन खुलकर बात नहीं रखी. इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो. लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती, क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है. ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं. लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं, ये कोई नहीं जानता. सब सिर्फ दिखावा है. तनुश्री दत्ता फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के स्पेशल नंबर में नजर आने वाली थी. कथित तौर पर नाना पाटेकर द्वारा कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी.
The post एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाया बड़ा आरोप, कहा सेट पर किया था यौन शोषण…. appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2R2TwQL
Social Plugin