कई मामलों में फरार अंतर्जनपदीय इनामी बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान कोतवाली धौरहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 09:30 बजे तहसील तिराहा कस्बा धौरहरा से 5000 रुपए के इनामिया शातिर अपराधी जामिन पुत्र आमीन निवासी ग्राम सिसैया थाना धौरहरा जनपद खीरी को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जामिन शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर  मु०अ०सं० 152/18 धारा 379/411 IPC थाना रिसिया जनपद बहराइच से 5000 रुपए का इनाम घोषित है।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण

1- जामिन पुत्र आमीन नि० ग्राम सिसैया थाना धौरहरा जनपद खीरी।

आपराधिक इतिहास

  • 1-मु0अ0सं0-453/17 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना ईसानगर जनपद खीरी।
  • 2-मु0अ0सं0-18/18 धारा 401 भादवि थाना ईसानगर जनपद खीरी।
  • 3-मु0अ0सं0-19/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ईसानगर जनपद खीरी।
  • 4-मु0अ0सं0-1132/11 धारा 279, 338 भादवि थाना धौरहरा जनपद खीरी।
  • 5-मु0अ0सं0-152/18 धारा 379, 411 थाना रिसिया जनपद बहराइच।

बरामदगी

1-एक अदद तमंचा 12 बोर,

2-एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • 1-प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, थाना धौरहरा जनपद खीरी।
  • 2-उ0नि0 श्री अनिल कुमार पाण्डेय थाना धौरहरा जनपद खीरी।
  • 3-का० दीपक कुमार,थाना धौरहरा जनपद खीरी।
  • 4-का0 जयप्रकाश, थाना धौरहरा जपनद खीरी।


from New India Times https://ift.tt/2Naau0j