
रिश्ते में बदलना जरूरी है क्या?:आप अपने पाटर्नर के लिए कितना बदलें, यह पूरी तरह से आपके कंफर्ट लेवल पर निर्भर करता है। अगर कोई व्यक्ति आपकी पसंद-नापसंद की परवाह किए बिना आपको पूरी तरह से बदलना चाहता है, तो तय है कि वह आपसे प्यार नहीं करता। बल्कि वह आपको वह रूप देना चाहता है, जिससे उसे प्यार है। इससे पहले की कोई ऐसा व्यक्ति आपकी जिंदगी का पैमाना तय करने लगे, सतर्क हो जाना जरूरी है। किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना जरूरी है। रिश्ता बराबरी का होता है, अपने पाटर्नर की जिदंगी को अपने नियमों के हिसाब से चलाने की कोशिश लंबे वक्त में फायदेमंद नहीं होती।
बदलाव के फायदे-नुकसान
- अगर कोई महिला अपने प्रेमी के लिए खुद में बदलाव लाती है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे रिश्ते को मजबूती मिलती है।
- बेहतरी के लिए किया गया बदलाव किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही अगर रिश्ते में दोनों में से कोई हीन भावना का शिकार है, तो वह भी दूर हो जाता है।
- इस बात की आशंका लगातार बनी रहती है कि रिश्ते में कोई एक ज्यादा हावी न हो जाए।
- कभी-कभी पाटर्नर एक-दूसरे को बदलाव का क्रेडिट देने से बचते हैं, इस वजह से मतभेद पैदा हो जाता है।
- कई मामलों में लोग अपने नए लुक को लेकर कुछ ज्यादा सतर्क हो जाते हैं और हमेशा पिक्चर परफेक्ट दिखना चाहते हैं।
The post प्यार के लिए कितना बदलेंगी आप? appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2N7sIeQ
Social Plugin