एक सप्ताह के अन्दर भुगतान का एसडीओ ने दिया आश्वासन, तब उठे धरना से

बांसडीह(बलिया)। विद्युत विभाग बांसडीह के संविदाकर्मियों का लगभग चार महीने से वेतन नहीं मिला है. नाराज विद्युतकर्मियों ने शनिवार को सुबह से ही आपूर्ति बंद कर धरना पर बैठ गये.
विद्युतकर्मियों का कहना है कि हम लोग अपने जान को हथेली पर रख कर दिन रात काम करते हैं. उसका नतीजा हमें चार चार महीनों तक वेतन नही मिलता है. जबकि विभागीय उच्चाधिकारियों को भी लिखित व मौखिक दर्जनों बार अवगत कराया गया है.लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगता है. पिछली बार एसडीओ बांसडीह एसके मिश्रा द्वारा उच्यधिकारियों से बात कर एक दो महीने का वेतन दिलवाया गया था. उसके बाद फिर फिर से वेतन मिलना बन्द हो गया है. जबकि लाइनमैनों का टेंडर हो चुका है. फिर भी दो तीन महीने का बाकी है. लेकिन एसएचओ का टेंडर ही अभी तक नही हुआ है. आश्वासन पर भूखे पेट कितने दिनों तक काम करेंगे. संविदा कर्मियों की चिंता विद्युत विभाग के अधिकारियों की नही है.

एसडीओ एसके मिश्रा व जेई संजय यादव धरनारत संविदा विद्युत कर्मियों से वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर वेतन भुगतान का आश्वासन दिए तब जाकर आन्दोलित कर्मी धरना समाप्त किए.

The post चार माह से वेतन नहीं मिला, नाराज संविदा विद्युतकर्मियों ने बंद की आपूर्ति, बैठ गए धरना पर appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2DIdT37
via IFTTT