नई दिल्ली, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. आज इनकी कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हई और इनके दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. इसके साथ ही चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है. पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है.
जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम आपको और परेशान कर सकते हैं. विपक्षी दल लगातार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं. सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने से इंकार कर चुकी है. आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 79.99 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के दाम 72.07 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.39 प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 76.51 प्रति लीटर तक पहुंच गई.
16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 2.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. डीजल भी आसमान पर पहुंचा है. इसकी कीमत इस दौरान 2.62 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जिस तेजी से बढ़ोत्तरी नजर आ रही है. उससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है. रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं. दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है.
The post पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्या हैं आपके शहर में आज तेल के दाम appeared first on News85.in.
from News85.in https://ift.tt/2NqDuRD

Social Plugin