ग्वालियर: ग्वालियर शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कुछ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। नेताओं का कहना है कि सम्मेलन में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। किसी व्यक्ति ने आसपास के इलाके में यह खबर फैला दी सम्मेलन में लोगों बांटे जा रहे हैं। चेक बंटने की अफवाह फैलने बाद भीड़ जुट गई। 

चेक की अफवाह फैलते ही सम्मेलन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंची महिलाओं को भाजपा कार्यकर्ता भगाने लगे। वहां बांटे जा रहे गिफ्ट को फेंककर देना शुरू किया। गिफ्ट लेने के चक्कर में वहां धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ मच गई।

इस दौरान कुछ महिलाए गिर गई और बेहोश हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम स्थल को खाली कराया। यहां पहुंची भीड़ ने सभी सामान लूट लिया।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NbUHu7