भोपाल। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि राजपूत करणी सेना, सपाक्स को हर तरह का समर्थन करेगी। हम इंसानियत और बराबरी की बात कर रहे हैं। जो हमारी बात नहीं करेगा वो मध्यप्रदेश पर राज नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी समय है सरकारें अपनी गलती सुधार लें, नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे। कालवी भोपाल में कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग संस्था (सपाक्स) क्रांति सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाग लेने सागर की पूर्व किन्नर महापौर कमला भी आईं थी।
सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव:
सपाक्स के संरक्षक पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने रैली को फ्लाप करने के लिए भोपाल आने वाली 17 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके पीछ उनकी मंशा लोग रैली में भाग नहीं ले पाए। इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। पूरा मैदान गाड़ियों से भर गया है। सपाक्स चुनाव लड़ेगी। चुनाव आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में कागजात जमा कर दिए हैं। घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही एजेंडा है। हम समाज के भेदभाव को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की एससीएसटी योजनाओं का फायदा एक फीसदी लोगों को मिल रहा है।
काले कपड़े पहनकर आए:
सभा में शामिल होने हजारों लोग रैली की शक्ल में पहुंचे। सभा में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहुंचे। इंदौर, खरगोन और धार से महिला और पुरुष काले कपड़े पहनकर आए। करणी सेना की महिलाएं राजस्थानी परिधान में रैली में पहुंची। बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे लोगों को देखकर पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2y1atlH
Social Plugin