हैदराबाद। पुरानी हवेली स्थित निजाम के संग्रहालय से सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान का खाने का टिफिन और चाय का कप चोरी हो गया है। दोनों सोने के बने थे। टिफिन का वजन 2 किलो बताया गया है। कप भी सोने का था। इनकी कीमत 50 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। दोनों पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं हैं। माना जा रहा है कि चोरी रविवार को हुई होगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संग्रहालय का प्रबंधन देखने वालों ने सोमवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि टिफिन करीब दो किलो वजनी है। उसमें हीरे और माणिक जड़े हैं। यह संग्रहालय की चौथी मंजिल पर रखा था। इस संग्रहालय में अभी करीब 450 वस्तुएं प्रदर्शनी में रखी हैं। इनमें से कुछ छठे निजाम मीर महबूब अली खान की हैं।
रस्सी से चौथी मंजिल तक पहुंचे चोर
पुलिस का अनुमान है कि चोर संग्राहालय की दीवार पर लगे लकड़ी के रोशनदान से रस्सी के सहारे चौथी मंजिल पर आए। सोमवार सुबह संग्रहालय खोला गया तो सामान गायब था। पुलिस ने सामान का पता लगाने के लिए 10 टीम बनाई हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की पड़ताल में जुटी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Q3LuXq

Social Plugin