इरोड। विधायक महोदय बड़े उत्साह से शादी की तैयारी कर चुके थे। कपड़ा तैयार था। बाजे-गाजे का साटा हो चुका था। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। मकान का रंग-रोगन भी हो गया। रिश्तेदार भी आ गए। गाड़ी की बुकिंग हो गई और तो और सीएम एवं डिप्टी सीएम को भी निमंत्रण चला गया। तारीख तय थी। मुहूर्त पक्का था। सब कुछ एकदम 'झमाझम' था। तभी एक खबर आई। ये खबर क्या थी, इसे जानने से पहले यह आपको बता दें कि लड़की के घर पर भी ऐसी ही तैयारी चल रही थी। किसी को भी कोई शको-शुबहा नहीं था। उनके यहां भी वैसा ही उमंग था। शादी-समारोह की भरपूर तैयारी थी।
उम्र का फासला !
विधायक की उम्र 43 साल और लड़की 23 साल की थी। विधायक तमिलनाडु के भवानीसागर सीट से जीते हुए हैं। उनका नाम एस ईश्वरन है।
मोबाइल पर नहीं हुआ संपर्क
अचानक शनिवार को लड़की के यहां से खबर आई। विधायक महोदय का सपना टूट गया। पता चला, दुल्हन फरार है। कथित तौर पर वह अपनी बड़ी बहन से मिलने गई। उसकी बहन साथियामंगलम में रहती है। लड़की उसके बाद लौटी ही नहीं। उसका मोबाइल रिंग नहीं हुआ। वह अपनी बहन के यहां भी नहीं पहुंची थी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PAG59b

Social Plugin