चूल्हे से निकली चिंगारी से 3 झोपड़ियां जलकर खाक

सिकंदरपुर(बलिया)। क्षेत्र की बिजुलीपुर गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से एक ही परिवार की तीन रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए. आग बुझाने के प्रयास में दो महिलाओं का हाथ झुलस गया.

गांव के हीरालाल राजभर के परिवार के घर की महिला सुबह में लकड़ी के चूल्हे पर खाना पका रही थी कि चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक झोपड़ी में आग लग गई. परिवार के सदस्य सहायता के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगे. मौके पर अगल बगल के पहुंचे लोग जब तक आग पर काबू पाते बगल की दो झोपड़ियां व उनमें रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चौकी, चारपाई आदि जलकर राख हो गए.

आग बुझाते समय हीरालाल की पत्नी पुष्पा देवी (40) व पुत्री सीता(20) के हाथ जल गए. जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया.

The post चूल्हे से निकली चिंगारी से 3 झोपड़ियां जलकर खाक appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2RagAgn
via IFTTT