18:9 डिस्प्ले वाले इस Honor 7S फोन का दाम है 6,999 रुपये


भारत में हॉनर ने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7S लॉन्च किया है। हॉनर 7एस की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 एचडी+ डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, सॉफ्ट एलईडी लाइट और 3020 एमएएच की बैटरी शामिल है। आइए अब आपको हॉनर 7एस की कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

----advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

हॉनर 7एस का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज पेश किया गया है। यह 6,999 रुपये में बिकेगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 7S की पहली सेल 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी।


डुअल-सिम Honor 7S आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इस फोन के पहले सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क काम करेगा। फोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। Honor 7S के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इसमें फेस अनलॉक भी क्षमता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

----advertisment----
घर बैठे कमाए 15000 रु महीनाक्लिक करें 

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2oBp7vM
via IFTTT