बलिया। आगामी 11 सितम्बर से छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने लगेगा. इसके ठहराव के लिए सांसद भरत सिंह ने रेल मंत्रालय में पत्र व्यवहार किया था, तथा कई बार मंत्रालय में जाकर रेलमंत्री से पैरवी भी की थी. सुरेमनपुर में ठहराव के दिन सांसद भरत सिंह हरी झंडी दिखा कर सुरेमनपुर से रवाना करेगे. बता दें कि इस ट्रेन के ठहराव की लम्बे समय से मांग चल रही थी. इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद भरत सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय से सूचना मेरे पास आ गई है. यह बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष है.
The post 11 सितम्बर से सुरेमनपुर में रुकने लगेगी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2MTeAe2
via IFTTT
Social Plugin