भोपाल। बुरहानपुर जिले में नेपानगर विधानसभा के ग्राम बदनापुर की निवासी 104 वर्षीय श्रीमती माहोबाई पति श्री मल्थु विधानसभा निर्वाचन 2018 में अपने मत का प्रयोग करेंगी।
माहोबाई का जन्म 1914 में हुआ था। माहोबाई के 5 लड़के और 2 लड़कियाँ थीं, जिनमें से 3 लड़के और 2 लड़की जीवित हैं। माहोबाई को कम सुनाई और दिखाई देता है। उनके लड़के टीकाराम उम्र 63 वर्ष है। उसने अपनी माँ माहोबाई से ईशारों में पूछकर बताया कि उन्हें यह याद नही है कि उनसे कभी कोई चुनाव में मतदान छूटा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने उपरोक्त जानकारी प्राप्त होने पर बुरहानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि संबंधित महिला का जागरूक मतदाता के रूप में सम्मान किया जाये। स्थानीय एस.डी.एम नेपानगर श्री आर.एस. मंडलोई ने माहोबाई के निवास पर जाकर मतदाता जागरूकता के लिये माहोबाई का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2xXgakH

Social Plugin