BETUL: बैतूल जिले में एक आदिवासी युवती ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली। मामला है झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बोथिया का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी युवती का अपहरण किया और बाद में जंगल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने युवती का वीडियो भी बनाया है।
युवती की मां ने बताया कि मंगलवार की रात झल्लार में रहने वाले प्रवीण राठौर और उसके साथी ने उनकी बेटी का घर के सामने से अपहरण कर ले गए। परिवार सुबह 5 बजे तक अपनी बेटी को ढूंढता रहा जब बेटी घर लौटी युवती ने परिजनों को आपबीती बताई।
- युवती की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने पूरी घटना बताने के बाद अपनी जान देने के लिए पेट्रोल पी लिया। जब पेट्रोल से कुछ नही हुआ तो उसने घर मे रखी सल्फास की गोलियां खा लीं। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2M6ITxD

Social Plugin