भोपाल। क्या 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के बुड्ढे किसी 75 साल की वृद्धा के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, अमूमन इस उम्र के लोगों को दादाजी कहा जाता है और सभी उनका सम्मान करते हैं परंतु महिला आयोग में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 75 साल की वृद्ध पीड़िता ने शिकायत की है कि मोहल्ले के 4 बुड्ढों ने गैंग बना ली है। वो आधी रात को उसका दरवाजा खटखटाते हैं। घर के चक्कर लगाते हैं।
महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े व सदस्य सूर्या चौहान की संयुक्त बेंच ने मंगलवार को दो दर्जन से ज्यादा प्रकरणों पर सुनवाई की। 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने मोहल्ले के चार बुजुर्गों द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की। वृद्धा की शिकायत थी कि उसके मोहल्ले में रहने वाले 4 बुजुर्ग उस पर बुरी नीयत रखते हैं। वृद्घा ने बताया कि आरोपित उसके घर के चक्कर काटते हैं और कभी सुबह तो कभी रात में उसके घर के दरवाजे की कुंडी खटखटाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह सभी उसके इकलौते बेटे को तरह-तरह से भड़काते हैं।
आयोग ने सभी बुजुर्गों को तलब किया और बयान दर्ज किये। जिसमे सभी बुजुर्गों ने आरोप का खंडन किया। आयोग ने उन्हें हिदायत देकर दोबारा कोई हरकत न करने की समझाइश दी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OmuUjF

Social Plugin