LG Q7 भारत में लॉन्च, जाने कीमत


LG ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन LG Q7 लॉन्च किया है।  LG Q7 हैंडसेट आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है।

----advertisment----
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

LG Q7 स्मार्टफोन क्यूलेंस से लैस है जिसकी मदद से यूज़र कैमरे का इस्तेमाल इमेज सर्चिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि क्यू7 की बैटरी 60 मिनट में 60 फीसदी चार्ज हो जाएगी।


एलजी क्यू7 को भारत में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में यह फोन 1 सितंबर से चुनिंदा नामी रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3,000 एमएएच की बैटरी।

----advertisment----




from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2wwEBoj
via IFTTT