अटलजी को श्रद्धांजलि के लिए पूरा INDORE शहर बंद रहा | MP NEWS

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप शहर के सभी प्रमुख बाजार शुक्रवार को बंद है। मंडी में भी कामकाज नहीं हुआ। दोपहर दो से तीन तक शहर के सभी पेट्राेल-डीजल और गैस पंप भी एक घंटे के लिए बंद रहे। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की सभी मीठाई और नमकीन की दुकानें श्रद्धांजलि स्वरूप बंद है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में कामकाज बंद है। शुक्रवार सुबह मंडी में भी कामकाज नहीं हुआ। मंडी बंद होने की सूचना गुरुवार शाम को ही व्यापारियों एवं किसानों को दे दी गई थी जिसके चलते शुक्रवार को कोई भी किसान अपनी फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचा। इसके साथ ही अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज के आव्हान पर 102 व्यापारिक संगठनों ने भी शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे है।

एक घंटे बंद रहे पेट्रोल पंप
इंदौर पेट्रेल डीलर एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 2 से तीन बजे तक शहर के सभी पेट्रोल-डीजल और गैस पंप बंद रहे। इसके साथ ही शहर की दाल मिलें भी बंद है। वहीं वकीलों ने भी अवकाश रख अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

7 दिन का राजकीय शोक
अटलजी के निधन पर मप्र शासन ने स्कूल, कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तरों में शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 16 से 22 अगस्त तक राजकीय शोक रहेगा। सभी सीबीएसई स्कूल भी शुक्रवार को बंद रहे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2MV1hWo