पर्यटकों को सास-बहू के घर में मिलती थीं हर उम्र की लड़कियां, पुलिस रेड, गिरफ्तार | CRIME NEWS

नई दिल्ली। हिमाचल का चंबा गांव तो आपको याद ही होगा। कई फिल्मों में इसके प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की गई है। शायद इसीलिए यहां पर्यटक भी ज्यादा आते हैं। घर बैठे पैसा बनाने के लिए यहां रहने वाली 2 महिलाएं जो रिश्ते में सास-बहू हैं, ने गंदा धंधा शुरू कर दिया। वो अपने घर में पर्यटकों के लिए हर उम्र की लड़कियां उपलब्ध करातीं थीं। यह सबकुछ इतना गुपचुप होता था कि किसी को भनक तक नहीं लगती थी। पुलिस को भी रेड डालने से पहले सबूत जुटाने के लिए ग्राहक बनकर सास-बहू के घर जाना पड़ा। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सुल्तानपुरा में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता है। इस सूचना पर पुलिस ने परंपरागत जाल बिछाया और अपने ही एक व्यक्ति को इन महिलाओं के पास ग्राहक बनाकर भेजा। जब ग्राहक के सामने दोनों महिलाओं ने खुलकर बातें करना शुरू कर दिया और सारे सबूत हाथ लग गए तो पुलिस ने रेड डाल दी। पुलिस रेड में सास-बहू और साथ में तीन लड़कियों को गिरफ़्तार किया है। 

पुलिस ने निशान लगाए हुए वह नोट भी बरामद कर लिए जो पुलिस ने योजना के मुताबिक ग्राहक बनाये व्यक्ति को दिए थे। पुलिस ने सास और बहू के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस इन महिलाओं से यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इनके तार बाहर के राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2L3wDZ8