वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के बिजुआ गोला मार्ग पर एक चलती बस पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया है। चालक की सूझबूझ से किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है। पेड़ गिरने से बस की छत क्षतिग्रस्त हो गयी है। यह हादसा बिजुआ से गोला मार्ग पर ग्राम बासी में पेश आया है। पेड़ को क्रेन की मदद से बस पर से हटाया गया।
गोला से बस अंसारी ट्रेवल्स की यूपी 31 टी. 6568 चलकर बिजुआ आ रही थी तभी बुधवार शाम लगभग 5 बजे बस पर एक विशाल पेड गिर गया। सूचना मिलते ही अलीगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और पेड को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
from New India Times https://ift.tt/2MYGrZB
Social Plugin