बलराम जयंती पर छपारा कृषि मंडी में किसान मजदूर भरेंगे हुंकार

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा सिवनी/छपारा (मप्र); NIT; ​बलराम जयंती के अवसर पर किसान मजदूर सेवक संघ छपारा जिला सिवनी के तत्वधान में किसानों और मजदूरों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर विशाल किसान मजदूर सम्मेलन दिनांक 1 सितंबर 2018 दिन शनिवार को छपारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।

किसान मजदूर सेवक संघ के ठाकुर ध्रुव सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए एनआईटी संवाददाता को बताया कि वर्तमान समय में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बलराम जयंती के अवसर पर किसान मजदूर सेवक संघ छपारा जिला सिवनी के तत्वाधान में विशाल किसान मजदूर सम्मेलन दिनांक 1 सितंबर 2018 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक छपारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। ठाकुर ध्रुव सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के पश्चात प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम छपारा तहसीलदार को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। इस विशाल किसान मजदूर सम्मेलन में भारतीय किसान संघ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष मेरसिंह चौधरी तथा भारतीय किसान संघ सिवनी के अध्यक्ष रणजीत सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस विशाल किसान मजदूर सम्मेलन में छपारा ब्लाक के सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा हजारों की संख्या में किसान और मजदूर उपस्थित रहेंगे और अपनी प्रमुख मांगों सहित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम छपारा तहसीलदार को सौंपेंगे।

इस विशाल किसान मजदूर सम्मेलन को लेकर व्यापक तौर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और गांव गांव जाकर किसानों और मजदूरों की बैठक लेने का सिलसिला भी जारी है। किसान मजदूर सेवक संघ छपारा ने सभी किसान भाइयों सहित मजदूरों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है जिससे शासन-प्रशासन को अपनी प्रमुख मांगों और समस्याओं से अवगत कराया जा सके।



from New India Times https://ift.tt/2wxAFUl