छिंदवाड़ा के ASI यादव की देवास में मौत | MP NEWS

देवास। छिंदवाड़ा मूल के एएसआई चंद्रराम सिंह यादव की देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में मौत हो गई। उनका शव उनके शासकीय आवास में पंखे पर झूलता मिला। पुलिस इसे सुसाइड बता रही है। श्री यादव शाजापुर से यहां ट्रांसफर होकर आए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के समय उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। 

मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ चंद्रमन सिंह यादव उम्र 54 वर्ष उप निरीक्षक नेमावर थाना का शव उनके शासकीय आवास में पंखे पर झूलता हुआ मिला। बताया गया है कि जिस समय यह घटना हुई, घर में कोई और नहीं था। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पड़ौसियों ने बताया कि उनकी पत्नी विगत दिनों ही उनसे मिलने नेमावर आई थी। घटना के समय उनकी पत्नी सुबह टहलने गई थी। जब वो वापस लौटी तो देखा कि ASI पंखे से बंधी रस्सी पर लटकते मिले।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ही उनका शव नीचे उतारा। यादव के दो बेटे है, एक बेटे नौकरी में और दूसरी पढ़ाई पूरी कर रहा है। घटना के बाद दोनों को सूचना दे दी गई है। यादव छिन्दवाड़ा के रहने वाले थे। बीते साल ही उनका तबादला  शाजापुर से देवास के नेमावर थाने मे किया था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OJD3z5