भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 28 जिले घनघोर घटाओं की आगोश में आ गए हैं। आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। करीब 12 दिन बाद बारिश फिर शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, होशंगाबाद एवं हरदा जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, उमरिया, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल एवं अशोकनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यहां पड़ेंगी गरज-चमक के साथ बौछारें:
ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2vA8MLZ

Social Plugin