राजपुर/बड़वानी। कृषि उपज मंडी राजपुर में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सभा हुई। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का जिले में यह पांचवां दौरा है। उन्होंने कहा, जब भी मैं यहां से गया हूं, जोश से गया हूं। इस बार भी उसी जोश के साथ यहां से जाऊंगा। इंदौर में हर साल सीएम इंवेस्टर मीट कराते हैं। इसमें 30 हजार करोड़ के निवेश से औद्योगिक विकास के दावे किए जाते हैं। जितने उद्योग लगाए जाते हैं उतने ही बंद हो जाते हैं। कोई योजना हो, 15 से 20 फीसदी कमीशन हो, तो चलती है। नहीं तो बंद कर दी जाती है।
कमलनाथ ने कहा 15 साल से सत्ता में होने के बाद भी सीएम काे आशीर्वाद यात्रा निकालना पड़ रही है। अच्छे काम किए होते, तो जनता उन्हें आशीर्वाद देने आगे आती। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा शिवराज में एक कला है। मैं किसान का बेटा, प्रदेश की महिलाओं का भाई और बच्चों का मामा। किसानों पर गोली चलवाने वाला किसान का बेटा नहीं हो सकता।
किसानों को लूट रही सरकार: अरुण यादव
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव ने प्रदेश सरकार पर किसानों को लूटने के आरोप लगाए। नवंबर में चुनाव होना है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा इंदिरा जी के दो बेटे नहीं तीन बेटे थे। कमलनाथ को वे तीसरा बेटा मानती थी।
फिर फिसली बाला बच्चन की जुबान
सभा में भाषण के दौरान एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बाला बच्चन की जुबां फिसल गई। इस बार उन्होंने कहा दिसबंर 2009 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2018 की बजाय वे 2009 कह गए। जबकि पिछले दिनों जन जागरण यात्रा में अंजड़ की सभा में उन्होंने प्रदेश व देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात कही थी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OIAaOC

Social Plugin