परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT;
नेहरू युवा केंद्र सागर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में देवरी विकासखंड में करन सिंह राजपूत द्वारा विभिन्न गांव में स्वच्छता पखवाड़ा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलना है जो कि विभागीय आदेश अनुसार एवं दिन प्रीति दिन विवरण अनुसार कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, जैसे कि बढ़गुआ में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया।
मोहित भारद्वाज ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि इस प्लास्टिक से हमारी जमीन बंजर होती है, हमें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए और अगर करते हैं तो इसको जला देना चाहिए। खुले में शौच मुक्त अभियान के बारे में भी उन्होंने बताया कि हमें खुले में शौच नहीं जाना है और ना ही गंदगी फैलाना है, जब हमारे देश में गंदगी नहीं रहेगी तो हमारा देश स्वस्थ होगा, स्वच्छ होगा और जब देश स्वच्छ होगा तो हम स्वच्छ होंगे और स्वच्छ रहेंगे तो बीमारी नहीं फैलेगी जिससे लंबे खर्चे से बचा जा सकता है। लोगों को हर गांव में अलग-अलग शपथ दिलाई गई है कि हमें स्वच्छ एवं सफाई से रहना है। आगे जो गतिविधियां वृक्षारोपण के लिए की जानी है उससे हमारा देश हरा भरा होगा।
अन्य विभागों की साहित्य का वितरण जैसे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला बाल विकास जनपद पंचायत तहसील आदि के बैनर पोस्टर लोगों तक पहुंचाएं स्कूल आंगनवाडी एवं पंचायत में और सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियां एवं पुरातात्विक धरोहर की साफ-सफाई रखना है।
- आगे की गतिविधियां कुछ इस प्रकार है:-
उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं वृक्षारोपण, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एवं दीवाल लेखन कार्य होना है जो कि सभी कार्य मंडलों के सहभागिता से संपन्न कराए जा रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/2vP3pI5
Social Plugin