Xiaomi Mi 8E का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ लॉन्च


Xiaomi-Mi-8E

Xiaomi ने Mi8 SE का 128 जीबी वेरिएंट लांच कर दिया है। इस नए वेरिएंट को चीन की वेबसाइट पर "coming soon" टैग के साथ लिस्ट किया गया. Mi 8 SE में एसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिए गए हैं यानी साफ है कि इसकी मैमोरी बढ़ाई नहीं जा सकेगी. नया शाओमी Mi 8 SE का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,299 युआन (लगभग 23,100 रुपये) की कीमत के साथ आएगा.

----advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

4GB रैम/ 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 18,900 रुपये) रखी गई है. वहीं, 6GB रैम/64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 21000) रुपये है।


स्पेसिफिकेशन
  • Mi8 SE के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.8 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080x2244 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है. 
  • इस फोन में 18.7:9 का एस्पेक्ट रोशियो दिया गया है. 
  • इसमें 2.2GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोससेर दिया गया है इस चिपसेट के साथ आने वाला ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है. 
  • इसमें Adreno 616 ग्राफिक चिप और 4जीबी/6 जीबी रैम दी गई है. 64 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की इंटरनल मैमोरी एसडी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाई जा सकती.
  • प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है. 
  • सेल्फी के लिए इसमें Mi8 की तरह ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • Mi8 SE को पावर देने के लिए 3120mAh की बैटरी दी गई है. 

Xiaomi Mi8 SE के स्पेसिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें 

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Lv5Ny2
via IFTTT